घर
विनिर्माणन यूनिटें
विपणन नेटवर्क
अनुसंधान एवं विकास
निर्यात
कीट नियंत्रण प्रभाग
सूचना प्रदर्शन का अधिकार
जाविका
मीडिया कार्नर
स्थान नक्शा
 
 
कंपनी विवरण इतिहास
 
 
इतिहास
दूरदर्शिता एवं लक्ष्य
अध्यक्ष का भाषण
जयपत्र
प्रबन्धन टीम
 
 
 
 
Click Here
 
 घर > कंपनी विवरण इतिहास > अध्यक्ष का भाषण
 
 
अध्यक्ष का भाषण
 
महोदय,
आपकी कम्पनी की ५३ वीं वार्षिक आम बैठक में, बोर्ड के अपन सहयोगियों के साथ में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ। ३१ मार्च, २००७ को समाप्त वर्ष की सांविधिक लेखा परीक्षाओं की रिपोर्ट तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की टिप्पणियों के साथ निदेशकों की रिपोर्ट एवं वार्षिक लेखे का जो पहले से ही परिचालित कर दिए हैं, उन्हें आपकी अनुमति से पढा हुआ मानता हूँ।
 
  आपकी कम्पनी ने ९ वर्ष के अन्तराल के पश्चात इस वर्ष के लिए लाभ अर्जन दौर बनाते हुए प्रचालनात्मक लाभ दिखाया है। आपकी कम्पनी ने अभी तक के समय की २००.५७ करोड रू० की कुल टर्नओवर प्राप्त की है तथा मूल्यहास और ब्याज के प्रावधान से पूर्व ११.०० करोड रू० का सकल लाभ प्राप्त किया है। कम्पनी ने टर्नओवर जो प्राप्त किया है, वह स्थापना के समय से सबसे अधिक है। मूल्यह्वास तथा ब्याज के प्रावधान के पश्चात निवल लाभ ५.६६ करोड रू० हुआ है। गत वर्ष के ऑकडो की तुलना में चालू वर्ष के लाभ के ऑकडों में विशिष्ट भिन्नता है। जैसाकि, यह पूर्णतः प्रचातनात्मक के फलस्वरूप है तथा पुनः संरचनात्मक से हुई असाधारण अर्जन के बिना है।
 
मुझे यह सूचित करते हुए भी प्रसन्नता हो रही है कि निवल मूल्य में सकारात्मक रूप से परिवर्तन के साथ आपकी कम्पनी ने बी कार्मिक-शक्ति का अधिकतम उपयोग, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के प्रचालन को जारी रखा।
 
कम्पनी ने तीन वर्ष के अन्तराल के पश्चात, वर्ष २००७-०८ के लिए सरकार के साथ एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए तथा सरकार को दिए गए आश्वासन के अनुसार सभी निष्पादन मापदण्डों को प्राप्त करनें में वचनबद्ध है।
 
कारपोरेट सचालन में कम्पनी की दार्शनिकता पारदर्शिता, प्रगटीकरण एवं सूचना देना सुनिश्चित करना है, जो विधि, विनियमन, मार्ग निर्देशन के पूर्णतः अनरूप है तथा शेयर धारकों के मूल्य को बढाने के मूल उद्देश्य के साथ सम्पूर्ण संगठन के नीतिपरक कार्य-संचालन को संवर्धन करना है। कम्पनी देश में कारपोरेट संचालन के उच्चतम मानकों के अनुरूप उतरने के लिए वचनबद्ध है।
 
आपकी कम्पनी ने गत वर्षों में बहुत उतार-चढाव देखें हैं तथा पुनरूत्थान पैकेज तथा नए मोड बिन्दु के साथ कम्पनी आगे आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने को तैयार है। मैं कम्पनी की नई ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए सभी संबंधितों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए अनुरोघ करता हूँ।
 
मैं निदेशक मंडल के अपने सहयोगियों को कम्पनी के कार्य-प्रबंधक में उनक मुल्यवान सलाह तथा मार्गदर्शन के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। मैं कम्पनी को प्राप्त सहायता हेतू रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कम्पनी बैंकर्स तथा सभी शेयर-धारकों का आभारी हूँ तथा उनका धन्यवाद करता हूँ और उनकी लगातार सहायता प्राप्त करने हेतू आशा करता हूँ। मैं एच.आई.एल. के सभी स्तरों के कार्मिकों का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ तथा उसे अभिलेख में रखना चाहूँगा कि उनके योगदान तथा समर्पण के बिना सफल होना सम्भव नही है। मैं आशा करता हूँ कि कम्पनी के निष्पादन में सुधार करने के लिए भविष्य में भी वही दृढ संकल्प और उत्साह दिखाते रहेंगे।
 
आप सभी का धन्यवाद!
(के. हरिकुमार)
 
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
   
स्थान : नई दिल्ली
दिनांक : ३०.०८.२००७